angara(ranchi) उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। बीएससी, फोरेंसिक साइंस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक किया। इसके माध्यम से विशाखा मामले को उजागर किया गया। कार्यस्थल सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया। प्रो-चांसलर प्रो. एससी गर्ग, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, और डीन एकेडमिक्स प्रो. बी.एन. सिन्हा ने महिला दिवस के उददेश्यों पर विचार डाला। छात्रों ने न केवल महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया, बल्कि विभिन्न सरकारी पहलों पर भी विस्तृत जानकारी दी, जो महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई हैं। छात्रों ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन का समापन प्रेरणादायक नारे के साथ किया: "इंसाफ का यह है पैगाम, नारी को दो पूरा सम्मान," । उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में यह उत्सव न केवल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भावना को सम्मानित करता है बल्कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और समान समाज बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.