GA4-314340326 सिल्ली कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुई प्रतियोगिता

सिल्ली कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुई प्रतियोगिता

 

silli(ranchi) सिल्ली कॉलेज सिल्ली के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज के प्राचार्य व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर  वाद विवाद, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी, नृत्य एवं पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनंत महतो ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मूल उद्देश्य लोगों के बीच विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग का संदेश फैलाना है। इसे हर साल भारत में मुख्य विज्ञान उत्सवों में से एक  उद्देश्यों के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन सीवी रमन ने किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रो सावित्री वाला, डॉ. सुचित्रा महतो, डॉ. रिचा कुमारी, प्रो. कविता महतो, प्रो. मंजूलता कुमारी, प्रो. पूर्णिमा महतो, प्रो. केसी महतो, प्रो. विश्वनाथ मुंडा, प्रो. नकुलचंद्र महतो , प्रभा महतो, प्रो. हेमलता महतो समेत काफी संख्या में कॉलेज के कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم