* दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
![]() |
मंत्री दीपिका का बुके देकर स्वागत करते दिनेशानंद। |
Deoghar : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और लंबित परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सोमवार को राज्य का आम बजट वित्त मंत्री पटल पर पेश करेंगे। विधानसभा में जो सर्वे पटल पर रखा गया है, उससे ऐसा लग रहा है कि हमलोग बेहतर करने वाले हैं। ग्रोथ का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। पिछले पांच साल सिर्फ और सिर्फ जनता के लिए काम किया है और आने वाले समय में भी हेमंत सरकार जनता के प्रति समर्पित रहेगी। सरकार राज्य के लोगों की प्रगति के लिए काम करेगी और बजट भी उसी अनुरूप होगा। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह समेत अन्य विभाग के अधिकारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश वरिष्ठ नेता अवधेश प्रजापति, युवा नेता दीपक सिंह भी मौजूद थे। बैठक के बाद मंत्री कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रवि केसरी के घर गए और उनकी मां के निधन पर शोक जताया। मंत्री ने नगर अध्यक्ष को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
दिनेशानंद झा ने मंत्री से की मुलाकात, दी बधाई
वरीय कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से परिसदन में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री को संगठन में मह्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर बधाई दी। ज्ञात हो कि संगठन द्वारा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को संताल परगना का जिम्मा दिया गया। वे संताल परगना के सभी 18 विधानसभा व छह जिलों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी। कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने मंत्री से कहा कि निश्चित रूप से पार्टी नेतृत्व ने सोच समझकर निर्णय लिया है और यह स्वागत योग्य है। दीपिका पांडेय सिंह के पास संगठन में जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय सचिव बनने तक का अनुभव प्राप्त है। ग्रासरुट लेवल पर संगठन को मजबूत करने का काम इन्होंनमे किया है। गोड्डा में संगठन के प्रति इनके काम को आज भी उदाहरण के तौर पर पेश किया जाता है। पूरी उम्मीद कि कांग्रेस पार्टी निश्चित रुप से दीपिका पांडेय सिंह नेतृत्व में और अधिक मजबूत होगी। पार्टी कार्यकर्ता को मान सम्मान और तव्वजो मिलेगा।
Complete pending projects on time, keep quality in mind: Rural Development Minister
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.