silli(ranchi) सिल्ली मुरी के बैंकों में इन दिनों मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राशि के लिए बैंक खुलने से पहले ही महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। बैंक ऑफ इंडिया के सिल्ली शाखा के परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आई धन राशि एक मुश्त 7500 रुपए लेने को लेकर काफ़ी भीड़ देखी जा रही है। ज्ञात हो कि होली के पुर्व मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का स्थांतरण लाभुकों के बैंक खाते में कर दी गई है। जिसे महिलाएं अपने निजी कार्यो के लिए पैसे का उपयोग कर रही है, लेकिन वहीं जब कई महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की धन राशि का निकासी करने बैंक पहुंच रही है तो केवाईसी अपडेट की मांग की जा रही है। जिसे अपडेट कराने एवं पासबुक प्रिंट कराने को लेकर महिलाओं एवं लड़कियों की भीड़ देखी जा रही है।शाखा प्रबंधक डेविड खलखो ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं की भीड़ उमड़ी लेकिन कई महिलाओं के बैंक खातों में पैसा नहीं आया। समस्या का कारण आधार लिंकिंग टाइपिंग गलतियां और आवेदन में गड़बड़ी हो सकती है। इस तरह की ग्राहकों कोप्रखण्ड कार्यालय जाने की सलाह दी जा रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.