GA4-314340326 जेडी नेशनल बीएड कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

जेडी नेशनल बीएड कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

 

Angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा रांची में  शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची की जानी मानी डेंटिस्ट डॉ. स्वाति अग्रवाल थी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मान और समानता ही स्त्री पुरुष भेद को समाप्त कर सकता है। नारियों के सशक्त हुए बिना कोई भी राष्ट्र सशक्त नहीं हुआ है। यदि भारत को सशक्त बनना है तो इस आधी आबादी को सशक्त बनाना होगा। कार्यक्रम को व्याख्याता हीरा लाल यादव ने भी संबोधित किया, जबकि राजकुमार महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु सुप्रिया महतो ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला, जबकि अन्य प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम में रूढ़ियों और नारी समस्याओं को नाटक एवं डांस के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा प्रियंका जायसवाल व्याख्याता डॉ ठाकुर अरुणिमा सिंह, प्रीति प्रिया, सुनीता कुमारी, चुमकी रॉय, विनीता कोनगाड़ी, विमला कुमारी, विकास कुमार , अमरजीत कुमार आदि सहित सत्र 2024 26 प्रथम वर्ष और सत्र 2023 25 द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم