GA4-314340326 big breaking/ जानलेवा हाइवा: हाइवा ने सरला बिरला विवि कर्मी को कुचला, हुई मौत, सड़क जाम

big breaking/ जानलेवा हाइवा: हाइवा ने सरला बिरला विवि कर्मी को कुचला, हुई मौत, सड़क जाम

मृतक कामेश्वर महतो

दुर्घटना के बाद सड़क जाम
angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के रांची-मुरी मार्ग के राजाडेरा में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित हाईवा ने स्थानीय बाईक सवार कामेश्वर महतो (45) को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही कामेश्वर महतो की मौत हो गई। कामेश्वर सरला बिरला विवि महिलौंग का कर्मचारी था। और डयूटी करके वापस महिलोंग से घर अपने बाइक पर लौट रहा था। घर से कुछ दूर पर ही पहले ही अनगड़ा से सिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण हाईवा को जब्त करने व उसके चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने ही अनगड़ा थानेदार हीरालाल साह मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने हाइवा को जब्त करने व उसके चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। समाजसेवी सिददिक अंसारी, मोहन महतो, मुनेश्वर सिंह, अर्जुन राम, महावीर महतो, संजय महतो आदि ने सरकार से मृतक के स्वजन को पांच लाख रूपया मुआवजा देने की मांग की। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم