GA4-314340326 प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 किसानों के बीच प्लास्टिक ड्रम का वितरण

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 किसानों के बीच प्लास्टिक ड्रम का वितरण

angara(ranchi)  प्रखंड के कुच्चू पंचायत में 50 किसानों के बीच सोमवार को प्लास्टिक ड्रम का वितरण किया गया। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर)के तत्वाधान में कार्यरत भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान नामकुम एवं दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रामकृष्ण मिशन द्वारा आईसीएआर पटना के द्वारा ड्रम का वितरण किया गया। वितरण कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया ने किया। मुखिया सहदेव बेदिया ने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है जिससे वे बीजामृत, जीवामृत, दशपर्णी अर्क, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्निअस्त्र जैसे जैविक घटक स्वयं तैयार कर सकें। इससे खेती को रसायन मुक्त एवं टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी। 50 चयनित किसानों के लिए "काऊ यूरिन हार्वेस्टिंग सिस्टम" के तहत पक्के गड्ढे निर्माण का डेमोंस्ट्रेशन किया गया। 25 किसानों के बीच ढैंचा हरि खाद फसल की 50 किलोग्राम बीज का वितरण भी किया गया। संचालन वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार सिंह एवं प्रशिक्षण डॉ मनोज कुमार सिंह ने दिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم