GA4-314340326 5 प्रखंड घूमाने के बाद भी नहीं सुधरे, आखिरकार चान्हो में इस्तियाक की चली गई नौकरी

5 प्रखंड घूमाने के बाद भी नहीं सुधरे, आखिरकार चान्हो में इस्तियाक की चली गई नौकरी

बर्खास्तगी के आदेश की कॉपी।
Chanho (Ranchi) :  भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे चान्हो प्रखंड के 15वें वित्त के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर इस्तियाक अनवर अंसारी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें हटाने की मांग चान्हो प्रखंड की 17 पंचायतों के मुखिया एकजुट होकर लंबे समय से कर रहे थे। अंसारी पर काम के प्रति  लापरवाही और अनुशासनहीनता का भी आरोप है। उपायुक्त के पत्रांक 313, दिनांक 12 मार्च 2025 के अनुसार, अंसारी को एक महीने का अग्रिम मानदेय देकर नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है।

कमीशनखोरी में लिप्त थे इस्तियाक

चान्हो प्रखंड में योगदान देने के बाद से ही इस्तियाक विवादों में रहे हैं। कमीशन को लेकर इस्तियाक का मन इतना बढ़ा हुआ था कि वे बीडीओ के आदेश को भी ताक पर रखकर अपनी मनमानी करते थे। जब मन करता ऑफिस आते, जब मन करता चले जाते थे। उनकी मनमानी और कमीशनखोरी से परेशान होकर चान्हो प्रखंड के मुखिया संघ ने पिछले साल 9 अक्टूबर को पंचायती राज निदेशक और रांची डीसी को ज्ञापन देकर शिकायत की थी। आरोप था कि इस्तियाक मुखिया का डिजिटल सिग्नेचर खुद कर देते हैं। उपायुक्त ने जांच में आरोप सही पाया और बर्खास्तगी की कारवाई की है।

को-ऑर्डिनेटर का पद संभालने के बाद से ही विवादों में रहे हैं  अंसारी

 बर्खास्तगी से संबंधित कार्यालय आदेश में कहा गया है कि चान्हो से पहले अंसारी बुढ़मू, खलारी, नामकुम और सिल्ली प्रखंड में भी काम कर चुके हैं। लेकिन, हर प्रखंड में अंसारी पर भ्रष्टाचार, कार्तव्यहीनता और कमीशनखोरी का आरोप लगा है। बुढ़मू प्रखंड में मुखिया और प्रखंड प्रमुख ने इस्तियाक पर कमीशनखोरी और भ्रष्ट्राचार का आरोपा लगाया था।  वहीं, नामकुम प्रखंड में वह बिना बताए 6 महीने तक ड्यूटी से गायब थे। इस कारण सिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। सिल्ली में मुखिया संघ ने तत्कालीन विधायक सुदेश महतो से को-ऑर्डिनेटर इस्तियाक की शिकायत की थी। सिल्ली में इस्तियाक पर बीडीओ के आदेश के विरुद्ध सामान खरीदने और निजी वेंडर से खरीदारी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा था। उसके बाद सिल्ली से चान्हो ट्रांसफर कर दिया गया था। लेकिन, यहां आते ही इनकी तानाशाही रवैए को देखकर मुखिया उन्हे हटाने की मांग करनेे लगे थे।

पंचायती राज व्यवस्था को कोई एक आदमी अपने हाथ में नहीं ले सकता है, सारा काम सिस्टम से होता है। को-ऑर्डिनेटर इस्तियाक अनवर अंसारी से चान्हो प्रखंड के मुखिया बहुत परेशान थे, काम भी प्रभावित हो रहा था।हमलोग इन्हें हटाने की मांग करते हुए तमाम अधिकारियों को आवेदन दे चुके थे। इनकी बर्खास्तगी से पंचायती राज व्यवस्था मजबूत होगी। चान्हो प्रखंड के मुखिया पूरे मनोयोग से विकास का काम करेंगे।

                 - भोला उरांव, अध्यक्ष, चान्हो प्रखंड मुखिया संघ 


Even after moving him to 5 blocks, he did not improve, finally Istiyak lost his job in Chanho


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم