![]() |
17 फरवरी को जिप अध्यक्ष की समीक्षा बैठक में मामला उठा
ज्ञात हो कि अनगड़ा प्रखंड के 14 मध्य विद्यालयों के 279 विद्यार्थियों के बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 बीत जाने के साइकिल का वितरण नही किया गया था। यह मामला 17 फरवरी को जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत की अनगड़ा में हुई समीक्षा बैठक में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने उठाया था। बाद में राजेन्द्र शाही मुंडा ने उपायुक्त् रांची को भी पत्र लिखकर साइकिल वितरण में हो रहे विलंब के दोषी लोगों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की थी।
साइकिल वितरण को ले एक माह से मुखर थे राजेन्द्र शाही मुंडा
साइकिल वितरण को लेकर राजेन्द्र शाही मुंडा लगातार मुखर रहे। एक सप्ताह पूर्व ही इन्होंने 18 मार्च तक साइकिल वितरण किए जाने का अल्टीमेटम दिया था। इधर अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि एसेंबल नही होने के कारण अभी तक साइकिल का वितरण नही हुआ था। एसेंबल होने के बाद होली आदि पर्व को लेकर छुटटी हो गई। बीच में परीक्षा भी चल रहा था। कल तक सभी को साइकिल मिल जाएगा। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा के कारण चिलदाग स्कूल के 104 छात्रों को साइकिल 18 मार्च को प्रदान किया जाएगा।
13 स्कूलों के 175 छात्रों को मिला साइकिल
अनगड़ा प्रखंड के जिन 13 मध्य विद्यालयों के 175 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया उसमें बिरहोरटोली 1, डुमरगढ़ी 17, चुकड़ूवाहा 7, हेसलाबेड़ा 13, गौतमधारा 8, जराटोली 8, लेप्सर 11, बुढ़ाकोचा 13, सिमलिया 21, जरगा 12, बाड़िनबेड़ा 3, डीमरा 33, कामता 17 साइकिल शामिल है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.