GA4-314340326 जरगा में दो किसानों के आम बागवानी में लगी आग, आम का पौधा झुलसा

जरगा में दो किसानों के आम बागवानी में लगी आग, आम का पौधा झुलसा

angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के जरगा के लंबकाबेड़ा गांव में गुरूवार की सुबह में आग की चपेट में आने से दो लाभुकों महावीर महतो व प्रफुल्ल महतो का करीब एक एकड़ में लगा आम बागवानी जल गया। सभी आम के पौधे झुलस गया। आम बागवानी का प्लास्टिक के नेट से किया गया घेराबंदी भी जलकर खत्म हो गया। किसान महावीर महतो ने बताया कि एक साल पूर्व मनरेगा योजना से आम बागवानी लगाया था। इस वर्ष मंजर आना शुरू हो गया था। सब कुछ बढिया था। जानबूझकर आग लगाया गया है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم