![]() |
आजसू पार्टी की बैठक |
6 पंचायत के लिए हुआ संयोजक मंडली का गठन
मौके पर अनगड़ा प्रखंड के 6 पंचायत में कमिटी गठन को लेकर एक संयोजक मंडली का गठन किया गया। आजसू संयोजक मंडली में मानकी राजेन्द्र शाही, संजय भारती, रासल तिकी, सहदेव गुण्डा, बासुदेव गोस्वामी को रखा गया। संयोजक मंडली गेतलसूद, बीसा, नवागढ़, कुच्चू, हेसातू, हरातू पंचायत में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगी।
आजसू झारखंड में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रही: राजेंद्र शाही
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा बताया कि आजसू पार्टी झारखंड में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। जनहित के मुद्दे को लेकर आजसू पार्टी लगातार आंदोलनरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, भुवनेश्वर बेदिया, धनंजय शाही मुंडा, तन्नु मुंडा, जयशंकर पाहन, जगदीश भोगता, राजेश पाहन, शंभू मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.