पूर्व विधायक अपने समर्थकों साथ उतरे सड़क पर, गोंदलीपोखर जाम
पूर्व विधायक अपने समर्थकों साथ उतरे सड़क पर, गोंदलीपोखर जाम
NovbhaskarHundrufall0
गोंदलीपोखर में सड़क में बैठे पूर्व विधायक रामकुमार पाहन
angara(ranchi) रांची बंद के आहवान पर अनगड़ा प्रखंड में विभिन्न् सड़कों पर आक्रोशित भाजपा, आजसू, जदयू, लेएलकेएम, कुरमी विकास मोरचा के कार्यकर्ता उतारे। वे लगातार झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। रांची-मुरी मार्ग को टाटासिलवे, मिलन चौक, गोंदलीपोखर व अनगड़ा चौक के पास जाम कर दिया गया। बांस बल्ली बांधकर व टायर जलाकर रोड बंद करके रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। गोंदलीपोखर में रांची-मुरी मार्ग को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, रामसाय मुंडा, जेएलकेएम नेता जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, रामपोदो महतो, आजसू युवा जिला प्रभारी आतिश कुमार महतो, आजसू अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो के नेतृत्व में रोड जाम किया गया।
टाटीसिलवे में राजन साहू के नेतृत्व में जाम
हेसल मिलन चौक में सखीचंद महतो के नेतृत्व में जाम
बाद में बीडीओ जयपाल सोय व अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह के प्रयास से जाम हटाया गया। इस अवसर पर भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामनाथ महतो, सुप्रेश महतो, धनीराम महतो, राजेन्द्र महतो, जगेश्वर महतो, घनेनाथ महतो आदि उपस्थित थे। टाटीसिलवे में राजन साहू के नेतृत्व में रांची-मुरी मार्ग को जाम किया गया। साथ में टाटीसिलवे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, पुनीत गोयल, गौतम सिंह, अमित मिश्रा, राजेश मिश्रा, सत्यजीत सिंह, बीरेंद्र, नागेश्वर महतो, मुक्तिनाथ मिश्रा, कृष्णा पाहन, सोहन मुंडा, सुकुल महतो, काशीनाथ महतो, विश्वनाथ महतो आदि शामिल थे। मिलन चौक में सखीचंद महतो व गबेश्वर महतो के नेतृत्व में रोड जाम किया गया।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.