GA4-314340326 Giridih : होली जुलूस में हिंसक झड़प, 80 लोगों पर केस, 22 गिरफ्तार

Giridih : होली जुलूस में हिंसक झड़प, 80 लोगों पर केस, 22 गिरफ्तार

घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।

Giridih : घोड़थंबा में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। घटनास्थल पर तैनात दंडाधिकारी सुरेश बरनवाल के आवेदन पर पुलिस ने 80 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक दोनों पक्षों के 22 आरोपियों को जेल भेजा गया है। प्रशासनिक स्तर पर शांति बहाली के लिए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों और दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद उस समय बढ़ा जब होली जुलूस मस्जिद रोड से गुजरने लगा और प्रशासन द्वारा रोके जाने पर हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी, आगजनी और हिंसा भड़क उठी, जिसमें कई वाहन और दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 

हिंदुओं के त्योहार में हिंसा करना ट्रेंड बन रहा: मरांडी 

इस घटना के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘गिरिडीह के घोड़थंबा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी की दुखद घटना हेमंत सरकार के तुष्टीकरण की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र की विफलता का परिणाम है। हिंदुओं के पर्व-त्योहारों पर हिंसा करना नया ट्रेंड बन गया है।  इसे बढ़ावा दे रही है घुसपैठियों की संरक्षक झामुमो-कांग्रेस की राज्य सरकार। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Giridih: Violent clash in Holi procession, case filed against 80 people, 22 arrested




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم