silli (ranchi) बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर सिल्ली में हिंडालको सीएसआर के सहयोग से सेंटर के 25 तीरंदाजों के बीच स्पोर्टस किट का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से रांची जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष सह बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की अध्यक्ष नेहा महतो उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी सेंटर के कोच के प्रशिक्षण व मार्गदर्शन पर सेंटर के तीरंदाज अपनी कड़ी मेहनत से विभिन्न स्तर के प्रतियोगिता मे मेडल प्राप्त कर रहे है। साथ ही हिंडालको प्रबंधन के द्वारा समय समय सेंटर के तीरंदाजों को हौंसला बढ़ाने व सहयोग करने का काम कर रहे हैं। इसके लिए हिंडालको प्रबंधन का पूरा टीम धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने तीरंदाजो से कहा कि आप अपनी कड़ी मेहनत जारी रखें। आपको संसाधनों की कमी होने नहीं दी जाएगी। हिंडालको एचआर अरुण रॉय ने कहा कि तीरंदाजो की उपलब्धियां ही सेंटर की और हमें खींच लाता है। उन्होंने कहा कि सेंटर के संरक्षक एवं अध्यक्ष ने ग्रामीण परिवेश में खिलाड़ियों के लिए जो प्लेटफार्म दिया है वह काफी सराहनीय है। इस मौके पर हिंडालको सीएसआर हेड अनिल कुमार, कोच प्रकाश राम, शिशिर कुमार महतो समेत प्रशिक्षु तीरंदाज उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.