GA4-314340326 सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 

silli(ranchi)  सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, उपप्रमुख आरती देवी, पंसस ज्योति कुमारी, डीएवी के प्राचार्या बबन शरण, व्यवसायी मनीता साहु आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर हम किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते है, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देना ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें। निदेशक विष्णु ब्रोतो चोट्टोपाध्याय ने कहा कि आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं भी सभी क्षेत्र  में बेहतर कर रही है। हमें महिलाओं को सम्मान करना चाहिए। पाॅलिटेक्निक के शिक्षिका रित्विका सिंह देव पाॅल ने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। आज के दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत निदेशक विष्णु ब्रोतो चोट्टोपाध्याय, प्राचार्य समीर शर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापिका एवं पाेलटेकनिक के छात्राओं के माताओं को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم