![]() |
घटनास्थल पर पड़ा घासीराम मुंडा का शव |
angara(ranchi) सिंगारी-रानूदारू रोड में अश्वाबेड़ा अस्कीटांढ़ के पास मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे एक सवारी वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार नाबालिग घासीराम मुंडा(15) पिता सोमा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी बाइक सवार एक अन्य युवक सोहन मुंडा(23) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रूसूजारा तेतरमथानी के रहनेवाले है। सोहन के कमर, छाती, पैर व सिर में चोट लगी है। तत्काल ग्रामीणों ने घायल सोहन मुंडा को इलाज के लिए रिम्स भेजा।
![]() |
घटनास्थल में जमा भीड़ |
घटना के समय बाइक सवार ने हेलमेट नही पहन रखा था। घटना के संबंध में बताया जाता है मार्शल जीप सवारी को छोड़कर वापस जोन्हा साप्ताहिकी बाजार जा रहा था। जबकी घासीराम मुंडा व सोहन जोन्हा साप्ताहिकी बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल के पास रोड संकीर्ण है। साथ ही रोड किनारे झाड़ी उगी हुई है। बाइक सवार व जीप दोनों स्पीड में था घटना की सूचना मिलते ही टाटी पंचायत समिति सदस्य सुधू बेदिया मौके पर पहुंचे व घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स भेजा। टाटी मुखिया रामानंद बेदिया ने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को बाइक नही चलाने देने का अपील किया। रामानंद ने कहा कि बालिग होने पर बच्चों को हेलमेट के साथ ही बाइक चलाने दे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.