GA4-314340326 झारखंड राज्य घासी समाज संघ 9 मार्च को मनाएगा होली मिलन

झारखंड राज्य घासी समाज संघ 9 मार्च को मनाएगा होली मिलन

angara(ranchi)  झारखंड राज्य घासी समाज संघ की बैठक आक्सीजन पार्क मोरहाबादी रांची में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष डा. रिझू नायक ने की। बैठक में 9 मार्च को पारिवारिक होली मिलन समारोह करने का निर्णय लिया गया। स्थल का चयन एक दो दिनों में कर लिया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने का आहवान किया गया। वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा की जल्द से जल्द केंद्रीय कमेटी के नाम से एक बैंक अकाउंट खोला जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए समाज के लिए इसमें अपना छोटा से छोटा अंशदान करे। युवा अध्यक्ष संदीप टाईगर नायक ने समाज के युवाओं से शिक्षित व जागरूक होने का आहवान किया। बैठक में विनिता नायक, शांति देवी, सुरेश नायक, मनोज नायक, मुकुल नायक, सोनी नायक, इन्द्रजीत नायक आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم