GA4-314340326 झारखंड कुरमी महासभा के रांची जिलाध्यक्ष बने ज्योतिष महतो

झारखंड कुरमी महासभा के रांची जिलाध्यक्ष बने ज्योतिष महतो

 

angara(ranchi)  झारखंड कुरमी महासभा की रांची जिला कमिटि व अनगड़ा प्रखंड कमिटि का पुर्नगठन किया गया। मासू में महासभा का चुनाव व फगुआ मिलन हुआ। अध्यक्षता रांची जिलाध्यक्ष बालकुंवर महतो व संचालन बृजलाल महतो ने किया। रांची जिला कमिटि के अन्य पदाधिकारियों में महासचिव सकलनाथ महतो, कोषाध्यक्ष सोनालाल महतो, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो, महिला अध्यक्ष सरोज देवी को सर्वसम्मति चुना गया। 

साहेबराम महतो बनाए गए अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष


ज्योतिष महतो
अनगड़ा प्रखंड कमिटि का भी पुर्नगठन हुआ। इसके अध्यक्ष साहेबराम महतो, महासचिव मुलू महतो, कोषाध्यक्ष बैजनाथ महतो, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र महतो, महिला अध्यक्ष ज्योति देवी, महासचिव उषा देवी, कोषाध्यक्ष ललिता देवी, नामकुम प्रखंड प्रभारी दिलीप कुमार महतो व रजत महतो, उपप्रभारी खुशी लाल महतो को बनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजकिशोर गांधी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, केन्द्रीय अध्यक्ष कुरमी विकास परिषद रणधीर कुमार चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता आतिश कुमार महतो थे। इस अवसर पर विमला देवी, मोहन महतो, रामलाल महतो, मुनेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, भुवनेश्वर महतो, प्रेमलाल मंडल, जगरनाथ महतो, रामनाथ महतो, राज किशोर महतो, राजेश महतो, संजय महतो, अमर महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم