GA4-314340326 बेटे की जिद: 5 किमी दूर अपने घर जाने के लिए निकला, 11वें दिन पौने दो सौ किमी दूर मिला

बेटे की जिद: 5 किमी दूर अपने घर जाने के लिए निकला, 11वें दिन पौने दो सौ किमी दूर मिला

अपने पिता के साथ दिलेश महतो व लक्ष्मण महतो।
Angara (Ranchi)  गोंदलीपोखर बाजार से मात्र 5 किमी दूर सालहन अपने घर जाने के लिए साइकिल से निकला कैलाश महतो(73) भटककर पौने दो सौ किमी गुमला जिला के कोटाम ख्ररकाचौक थाना गुमला पहुंच गया। 6 मार्च को वह गोंदपोखर से लापता हुआ था। सालहन निवासी कैलाश महतो का पुत्र दिलेश महतो पिछले 11 दिनों से अपने पिता की तलाश हर संभव जगह कर रहा था। मीडिया व इंटरनेट मीडिया में इसकी जानकारी दी गई। इस मामले को लेकर अनगड़ा थाना में सनहा दर्ज किया गया। 

परिवार ने आस छोड़ी, बेटा लगातार ढूंढता रहा


दस दिनों तक कैलाश महतो नही मिला तो परिवार के अन्य लोगों ने तो अपनी आस छोड़ दी थी लेकिन दिलेश लगातार अपने पिता को ढूंढता रहा। रविवार की शाम में कैलाश महतो के गुमला में होने की सूचना मिली। दिलेश महतो ने बताया कि बढ़ती उम्र के कारण पिताजी का यादश्त कमजोर हो गया है। इसलिए पिताजी भटककर साइकिल चलाते चलाते गुमला पहुंच गए। गुमला से पहले इनकी साइकिल चोरी हो गई। बाद में एक कोटाम में होटल चलाने वाले दुकानदार लक्ष्मण महतो ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कैलाश महतो के सकुशल सालहन लौटने से पूरा परिवार खुश है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم