![]() |
मृतका सुनीता कुमारी |
पांच वर्ष पूर्व सुनीता का अतुल के साथ हुआ था धूमधाम से शादी
मृतका के पिता लोवादाग रामपुर निवासी सीताराम महतो ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व मेरी बेटी सुनीता का विवाह अतुल कुमार महतो के साथ काफी धूमधाम के साथ हुआ था। शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया। लेकिन शादी के बाद अतुल लगातार मेरी बेटी को प्रताड़ित करता रहा। प्रताड़ना से तंग आकर सुनीता लोवादाग आ गई। सुनीता को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह ससुराल नही गई। 17 फरवरी को अतुल कुमार महतो मेरे घर पहुंचा व सुनीता को डरा-धमकाकर अपने साथ खेदडीह ले आया।
दामाद ने दी मौत की सूचना तो परिवार पहुंचा सिल्ली थाना
गुरुवार सुबह 9 बजे दामाद अतुल ने अपने ससुर सीताराम महतो को सुनीता के मौत की जानकारी दी। बोला बेटी ने फांसी लगाकार सुसाइट कर लिया है। आनन- फानन में सीताराम अपनी बेटी के घर पहुंचा। लेकिन किसी ने घर में घुसने नही दिया। बाद में घटना की जानकारी सिल्ली थाना पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा पुत्री का शव खटिया पर पड़ा हुआ था।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.