![]() |
तेज बाइक चलाने वालों पर विशेष नजर
थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी, साथ ही हुड़दंगियों एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर शख्स कारवाई होगी। बैठक में गोपाल केडिया, अखिल महतो, नागेश्वर महतो, कार्तिक महतो आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। वहीं उपस्थित लोगों ने भी त्योहारों में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
दिवंगत बिनोद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक में दिवंगत शांति समिति के सदस्य व व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विनोद चौधरी को एक मिनट को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सभी ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई देते हुए बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फारुख ने किया। इस मौके पर राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, पूर्व जीव सदस्य सुशील महतो, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, शर्मिला कुमारी, जेई मनीष कुमार, समित लाहा, मुरी ओपी केमणिभूषण पासवन, सिल्ली थाना के विकास पासवान, उदय कुमार, मुकेश कुशवाहा,रामदेव यादव, बबलु साव, संजय भगत, हरे कृष्ण महतो, हरे कृष्ण कोइरी, अनिल साव, मनोज रजक, मंजूर आलम, छुटु करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.