Ranchi/ भाजपा के हटिया मंडल रांची के द्वारा रोड जाम कराने निकले भाजपा समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को हिरासत में लेकर जगन्नाथपुर थाना में रखा गया। हटिया में मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहु, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण झा व मोहन सिंह के नेतृत्व में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता रांची बंद कराने निकले थे।
 |
जगरनाथपुर थाना में भाजपा कार्यकर्ता |
काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थे। प्रवीण झा ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्वक बंद कराने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया। झारखंड में अपराधियों का शासन चल रहा है। पुलिस व प्रशासन अपराधियों के हाथों खेल रही है। झारखंड के हेमंत राज में जनता त्रस्त है अधिकारी व सरकार मस्त है। जनता का लगातार इस सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर कई अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.