 |
कोकर में डिस्टिलरी पुल को बंद समर्थको ने सुबह में किया था जाम। |
Ranchi : रांची जिला भाजपा के महामंत्री अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को रांची बंद रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं को बंद कराने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़ सुबह से ही सभी दुकानें बंद थीं। पेट्रोल पंप खुले हुए थे। रांची सिविल कोर्ट में भीड़-भाड़ नहीं के बराबर थी। गाड़ियों के नहीं चलने के कारण बाहर आनेवाले लोग कोर्ट नहीं पहुंच सके। लगभग सभी बैंक खुले थे, लेकिन भीड़-भाड़ नहीं थी। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम थी। शहर के ज्यादातर निजी स्कूलों में अभी छुट्टी चल रही है, लेकिन जो खुले थे वे भी बंद को देखते हुए बुधवार को ही अभिभावकों को वाट्सएप मैजेस भेजकर गुरुवार को स्कूल बंद होने की सूचना दे दिए थे। सड़कों पर कैब-ऑटो का परिचालन नहीं के बराबर था, इस कारण बाहर से आने और जानेवालों को काफी परेशानी हुई। कोकर, रातू रोड, चुटिया, अरगोड़ा आदि क्षेत्र में सुबह कुछ देर के लिए बंद समर्थक सड़क पर उतरे थे। कोकर में बंद समर्थकों ने डिस्टिलरी पुल पर टायर जलाकर और बांस-बल्ली बांधकर रोड जाम कर दिया था। मेन रोड की दुकानें, अपर बाजार और पंडरा बाजार में भी लगभग सभी दुकानें बंद थीं। ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने रातू रोड, हरमू रोड, मेन रोड, डोरंडा आदि क्षेत्रों मेंं भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा। बंद में भाजपा के अलावा आजसू पार्टी, जदयू, लोजपा, कुरमी मोर्चा, केंद्रीय मंडा पूजा समिति सहित कई संगठन शामिल थे।
 |
चुटिया में सड़क पर प्रदर्शन करते बंद समर्थक। |
चुटिया में राजकुमार महतो, सुजीत शर्मा, अनीत वर्मा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
रांची बंद को केंद्रीय मंडा पूजा समिति, झारखंड ने भी समर्थन दिया था। चुटिया क्षेत्र में केंद्रीय मंडा पूजा समिति, झारखंड के कें अध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर-जिला के महामंत्री राजकुमार महतो, मंडल अध्यक्ष सुजीत शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अनीता वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे। चुटिया क्षेत्र में भी बंद शत प्रतिशत सफल रहा। सड़क पर उतरनेवालों में सतीश सिन्हा, छत्रधारी महतो, बबीता वर्मा, जनार्दन शाह, रवि गोप, भोला चौधरी, रवि सिंह, धनंजय सिंह, भोला चौधरी, शिवम सिंह, विक्रम साहू, मनपुरण नायक, शत्रु नायक, पिंटू सिंह, किशोर नायक, पिंकी सिंह, ललित महतो, तपन कुमार महतो, गौतम देव, मनोज महतो, किशोर राम, सत्येंद्र रजक, गौतम महतो, राजदीप महतो, अमन श्रीवास्तव, मदन मुंडा, शिवम सिंह, मनीष केसरी, महावीर महली, विजय राम, अमरदेव कुमार, परमेश्वर चौधरी, उज्जवल महतो, महावीर नायक, रमेश महतो, अनंत तिवारी, अनिल महतो, रेखा महतो, राजेश सिंह, मुनचुन सिंह आदि शामिल थे।
 |
रातू रोड गोलबंर के पास नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।
ये भी पढ़ें.... |
Ranchi remained closed in protest against the murder of BJP leader, there was no uproar anywhere
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.