GA4-314340326 एसटी/एससी/ओबीसी बच्चों को नहीं मिली साइकिल, 18 मार्च को धरना पर बैठेंगे जिप सदस्य

एसटी/एससी/ओबीसी बच्चों को नहीं मिली साइकिल, 18 मार्च को धरना पर बैठेंगे जिप सदस्य

अनगड़ा में एसेंबल करके रखा हुआ साइकिल 
angara(ranchi)  जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने कहा कि 17 मार्च तक अनगड़ा प्रखंड के एसटी/एससी/ओबीसी बच्चों को साइकिल नही मिला तो 18 मार्च को वे अनगडा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना में बैठेंगे। ज्ञात हो कि अनगड़ा प्रखंड के 14 मध्य विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 बीत जाने के बावजूद अभी तक 279 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण नही किया गया है। 17 फरवरी को जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत के अनगड़ा प्रखंड के समीक्षा बैठक में यह मामला अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने उठाया था। राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया की एसटी समुदाय का 180, एससी 31, ओबीसी 54 छात्रों को साइकिल नही दिया गया है। जबकी ये बच्चें कक्षा दसवीं में पहुंच गये है। आज इनका 9वीं कक्षा का अंतिम परीक्षा भी समाप्त हो गया है। कक्षा 8 में ही इन्हें साइकिल मिलना था। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण अभी तक साइकिल का वितरण नही किया गया। इधर अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि साइकिल एसेंबल करके तैयार है। कक्षा 9वीं की चल रही परीक्षा के कारण साइकिल का वितरण नही हो पाया। होली के बाद सोमवार-मंगलवार तक साइकिल का वितरण कर दिया जाएगा। जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि बार बार प्रशासन की ओर से साइकिल वितरण का आश्वासन दिया जाता रहा है। 18 मार्च को धरना में बैठने की पूरी तैयारी कर ली गई है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم