 |
सरहुल समिति की बैठक मे शामिल सदस्य |
angara(ranchi) सरहुल पूजा समिति ईद की बैठक रविवार को ईद फुटबाल मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार मुंडा ने की। मुख्य अतिथि सहैदा के ग्रामप्रधान सह बीओसीडब्लू सदस्य पारसनाथ भोगता थे। निर्णय हुआ कि 3 अप्रैल को ईद फुटबाल मैदान में भव्य सरहुल मिलन समारोह का आयोजन होगा। इसमें आसपास के गांव से खोरहा टीमें शामिल होगी। सभी टीमों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पंसस बिनोद रजवार, नंदलाल राम, प्रकाश यादव, सिकंदर रजवार, महावीर भोगता, रथुवा मुंडा, अशोक पाहन, जगमोहन बेदिया, मनोज पाहन, जगदीश मुंडा, प्रेमनाथ बेदिया, मकर मुंडा, रिंकू करमाली, चिन्ता साहू, उमेश बेदिया, राजू करमाली, सिकंदर बेदिया, चरण पाहन, सुरेश पाहन, किशोर मुंडा, रोहित मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.