GA4-314340326 हर घर तक आजसू पार्टी के नीति व सिद्धांत को पहुंचाए: संजय महतो

हर घर तक आजसू पार्टी के नीति व सिद्धांत को पहुंचाए: संजय महतो

angara(ranchi)  आजसू पार्टी की जोन्हा प्रखंड कमिटि की बैठक जोन्हा में शुक्रवार को राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सचिव सह रांची जिला प्रभारी संजय महतो व सुशील महतो उपस्थित थे। संजय महतो ने कहा कि चुनावी समीक्षा के बाद केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रखंडवार बैठक कर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ग्राम कमिटी का पुनर्गठन करना, आम आदमी तक पार्टी के उद्देश्य को पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में जोन्हा को सांगठनिक रूप से तीन जोन में बांटा गया। तीनों जोन के प्रभारी बनाए गए। टाटी जोन प्रभारी सीताराम रजवार, जोन्हा जोन प्रभारी बलराम मुंडा व गुड़ीडीह जोन प्रभारी जीतूराम महतो को बनाया गया। इस अवसर पर शंकर बेदिया, धरमदेव रजावर, विनेश बेदिया, सहदेव बेदिया, जंगल महतो, ओम प्रकाश महतो, पंकज कुमार महतो, लक्ष्मी नारायण रजवार,  अर्जुन लोहरा, राजेश तिर्की, सुदामा प्रजापति, सत्यजीवन मण्डल, सीताराम साहू, दीनदयाल बेदिया, मधुसूदन बेदिया, मोहन बेदिया, करण सिंह मुंडा, लखीन्द्र मुंडा, सहजु बेदिया, मुकेश यादव, विश्वजीत मुंडा, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم