GA4-314340326 राज्य सरकार, अनिल टाईगर की हत्या के साजिशकर्ताओं की पहचान करे: सुदेश महतो

राज्य सरकार, अनिल टाईगर की हत्या के साजिशकर्ताओं की पहचान करे: सुदेश महतो

* अनिल टाइगर हत्याकांड के विरोध में आजसू का सशक्त प्रदर्शन
* अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस ने प्रवीण प्रभाकर को लिया हिरासत में

अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रवीण प्रभाकर को हिरासत में लेती पुलिस।
Ranchi :  पूर्व जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को रांची बंद के दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची में प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. देवशरण भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांके रोड से जुलूस निकालकर कचहरी रोड, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे, वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार की नाकामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच पुलिस ने प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच तीखी बहस हुई। प्रशासन ने प्रवीण प्रभाकर, कुमुद वर्मा समेत कई आजसू कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस उन्हें जबरन वाहनों में बिठाकर कोतवाली थाना ले गई, जहां पहले से भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में थे। घटना की जानकारी मिलते ही रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, आजसू विधायक निर्मल महतो और पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता कोतवाली थाना पहुंचे। हिरासत में लिए गए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
अनिल की मां को सांत्वना देते सुदेश महतो।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सुदेश, परिजनों को दी सांत्वना

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अनिल टाईगर के पैतृक गांव खटंगा जाकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और कहा कि यह हत्याकांड झारखंड में चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का जीवंत प्रमाण है। सुदेश ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि रांची बंद की अभूतपूर्व सफलता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता ने इस सरकार से पूरी तरह भरोसा उठा लिया है। उन्होंने सरकार से अनिल टाईगर हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कर साजिशकर्ताओं की पहचान करने और दोषियों को शीघ्र दंडित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है और मुख्यमंत्री आवास से चंद किलोमीटर की दूरी पर एक राजनीतिक कार्यकर्ता की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। यह प्रमाणित करता है कि झारखंड में अपराधियों, माफिया और संगठित अपराधियों का बोलबाला है। विरोध प्रदर्शन में आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से दीपक महतो, हरीश कुमार, संजय मेहता, रमेश गुप्ता, प्रत्यूष प्रशांत, ओम वर्मा, अजीत कुमार, चेतन सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा, दीपक कुमार, राजेश सिंह, सक्षम झा, सीमा सिंह, प्रभा महतो, राकेश सिंह, दया शंकर झा, डॉ. पार्थ आदि के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता की हत्या के विरोध में बंद रही रांची

State government should identify the conspirators of Anil Tiger's murder: Sudesh Mahato



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने