GA4-314340326 बलिदानी दिवस पर क्वीज व पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

बलिदानी दिवस पर क्वीज व पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

ormanjhi(ranchi) ओरमांझी प्रखण्ड के न्यू स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल गुडू पांचा में रविवार को बलिदानी दिवस मनाया गया। इसका आयोजन नेहरू युवा केन्द्र रांची व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने किया। जबकी जेएसएफ क्लब बरतुआ ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें क्वीज व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ओरमांझी पूर्वी के जिला परिषद सरिता देवी ने बलिदानी भगत सिंह, बलिदानी सुखदेव व राजगुरु के तस्वीर पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सरिता देवी ने कहा कि देश के महापुरूषों के शौर्य व बलिदान के कारण ही देश का निर्माण संभव हो पाया। 

सरिता देवी ने कहा कि वर्तमान में देश का राजनीतिक व भौगोलिक स्वरूप् हमारे महापुरूषों के बलिदान की ही देन है। बलिदान दिवस पर हम अपने महापुरूषों की देश के प्रति सर्वस्व सर्मपण भाव को याद करते है। ऐसी सोच ने ही हमें स्वराज दिया। महापुरूषों के बलिदान पर खड़ा इस स्वराज को हमें अक्षुण्ण रखना है। बलिदानियों का देश के प्रति विचार को जन जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार महतो ने किया। क्वीज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार-सिमरन कुमारी, द्वितीय-इशांत कुमार महतो, तृतीय-स्वाती कुमारी, पेंटिंग में प्रथम- स्नेहा साक्षी, द्वितीय- राजदीप बेदिया, तृतीय- शिवानी कुमारी को मिला। सभी सफल बच्चों को एसपीएस के प्रधानाचार्य कामेश्वर महतो पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में अनीता देवी, प्रशांत महतो, प्रमीत कुमार, सुशील करमाली, दीपा कुमारी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم