rahe(ranchi) भाजपा के राहे मंडल अध्यक्ष 42 वर्षीय दोकाद गांव निवासी चितरंजन महतो का बुधवार शाम आकस्मिक निधन हो गया है। परिवार सुत्र के अनुसार लिवर में पथरी ऑपरेशन के बाद आकस्मिक निधन हुआ है। भाजपा के राहे मंडल अध्यक्ष संगठन के कर्मठ ,अत्यंत मृदुभाषी ओर समर्पित कार्यकर्ता थे। प्रखंड में काफी लोकप्रिय के साथ आम जनता के समस्या में हमेशा उपस्थित रहते थे। चितरंजन महतो की पत्नी एक शिक्षिका है। 14 वर्ष का एक बेटा और 6 वर्ष का बेटी है। इनके निधन पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक सह आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो,जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, डॉ राजाराम महतो, दिलेश्वर कोइरी, मनोज महतो, राहे ओर सोनाहातू के मंडल कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9 बजे दोकाद के कोकरो नदी घाट पर किए जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.