GA4-314340326 silli/ होली में सुदेश महतो ने की जमकर मस्ती

silli/ होली में सुदेश महतो ने की जमकर मस्ती

 

silli(ranchi)  सिल्ली मुरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास से  मनाया गया। सुबह से ही  पिचकारी लिए बच्चे एक-दूसरे को रंग डालने में मशगूल थे। क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हुए सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल कायम किया । गाँवों लेकर शहरों तक हर जगह होली की उमंग और उत्साह एक समान था। बच्चे अपने हम उम्र साथियों के साथ होली के आनंद में मशगूल हो गए। युवाओं ने भी अपनी अलग अलग टोली में एक दुसरे को रंग और गुलाल लगाने लगा रहे थे। यह नजारा मुहल्ले के हर कॉलोनी, गली और चौक चौराहे पर दिख रहा था। महिलाओं की टोली भी किसी से कम नहीं थी। सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय पर भी होली मिलन समारोह आयोजित की गई। जहां पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, ब्रजेश प्रसाद आदि  ने  स्थानीय युवाओं  एवं आजसू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते हुए एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं  दी। इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली मुरी के सभी पत्रकारों को मिठाई, सर्वत, केक, बिस्किट और नमकीन की गिफ्ट हेंपर भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं पत्रकारों ने भी उनको गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।

शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन रही होली की धूम:-

शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन होली की धूम इलाके में किसी जगह शुक्रवार को तो किसी जगह शनिवार को होली मनाया गया। दोनों ही दिन रंगों का पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। वहीं इलाके में शांति पूर्ण होली सम्पन्न करने के लिए सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर व मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم