GA4-314340326 मृतक के परिजन को किया सहयोग

मृतक के परिजन को किया सहयोग

angara(ranchi)  सिकिदिरी के सांडी गांव के मृतक भोला महतो के श्राद्धकर्म के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने सहयोग किया है। बुधवार को जैलेन्द्र कुमार व पूर्व मुखिया नीलमोहन पाहन ने मृतक के घर जाकर उनके वृद्ध पिता को खाद्य सामग्री व नगद राशि सौंपा। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर और सहयोग करेंगे। मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे है। मौके पर भोलानाथ महतो, कुलेश महतो, निर्मल महतो, जितेंद्र महतो, राम मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم