 |
मृतका बसंती |
silli(ranchi) सिल्ली थाना अंतर्गत सोसो लाधुप गांव निवासी गुआ बिरहोर की 14 वर्षीय पुत्री बसंती कुमारी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर थाना परिसर में रखा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन की तरह बसंती कुमारी रविवार को भी सुबह उठकर घर का सारा कामकाज कर रही थी। इसी बीच उनके पिता दिन के 9 बजे घर पहुंचने पर बसंती कुमारी के हाथ पर मोबाइल देखा। इस बात पर उनके पिता ने उसे फटकार लगाया एवं घर से निकल गए। मृतक बसंती की भाभी एवं मां बगल के घर गए हुए थे। इसी बीच वह अपने कमरे के छप्पर में लगे लकड़ी पर रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.