GA4-314340326 राजाडेरा जंगल में भीषण आग: हजारों पेड़-पौधे झुलसा

राजाडेरा जंगल में भीषण आग: हजारों पेड़-पौधे झुलसा

angara(ranchi)  राजाडेरा जंगल में गुरूवार को भीषण आग लग गई। इस आगलगी में हजारों की संख्या में पौधे व पेड़ झ़ुलस गए। दो दिनों से राजाडेरा जंगल में आ लग रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आज फिर से आग लग गई। शासनबेड़ा गांव तक आग पहुंच गई। काफी संख्या में पक्षी के बच्चें मर गए। आगलगी की सूचना मिलते ही साहसी युवा महावीर महतो, बबलू महतो राजाडेरा जंगल पहुंचे। साथ में शासनबेड़ा गांव की कुछ महिलाएं भी आग बुझाने पहुंची। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार चल रही तेज हवा के कारण रेस्क्यू अभियान में परेशानी हो रही है। इधर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि वनविभाग की लापरवाही से जंगलों की आग भीषण रूप ले रही है। जंगल की आग बुझाने के प्रति वनविभाग उदासीन बना हुआ है। कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग के द्वारा आग बुझाने को लेकर कोई कारवाई नही की जा रही है।  


जंगल में आग नही लगाए: महावीर महतो

महावीर महतो ने बताया कि महुआ चुनने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दिया है। आग पर काबू नही पाया गया तो शासनबेड़ा गांव के जलने की संभावना है। करीब पचास एकड़ एरिया में आग लगी है। इस आगलगी में शासनबेड़ा गांव के बीस एकड़ में लगा आम बागवानी को काफी मशक्कत के बाद बचाया जा सका। महावीर महतो ने ग्रामीणों से जंगल में आग नही लगाने का अपील किया। बोले जंगल गांव की संपति है। इसका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم