GA4-314340326 अनिल प्रजापति मर्डर मिस्ट्री: आवारा युवकों का घर आनेजाने का किया विरोध तो कराया मर्डर

अनिल प्रजापति मर्डर मिस्ट्री: आवारा युवकों का घर आनेजाने का किया विरोध तो कराया मर्डर

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सुरसू गांव के अनिल प्रजापति की हत्या के आरोप में सिकिदिरी पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस हत्या को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि सिकिदिरी थाना की पुलिस ने सुरसू गांव की विधवा महिला संगीता देवी(28), सहेदा निवासी युवक मिहिर कुमार महतो व हलमाद निवासी अमर केवट व विकास केवट तीनों सिल्ली थाना क्षेत्र निवासी को गिरफतार किया है। संगीता देवी के पति की मौत कोरोना काल में हो चुकी है। विधवा महिला का दो छोटा-छोटा बच्चा है। हालांकि बताया जाता है कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपित हलमाद निवासी करण करमाली पुलिस की गिरफत से दूर है। शुक्रवार की देर शाम तक करण की गिरफतारी नही हो पाई थी। करण करमाली के खिलाफ सिल्ली, गोला व अनगड़ा थाना क्षेत्र में भी कई आपराधिक मामला दर्ज है। हालांकि सिकिदिरी थाना पुलिस को दिए बयान में महिला संगीता देवी ने बताया कि एक माह पूर्व अनिल ने मेरे साथ छेड़खानी किया था इसलिए बदला देने के लिए उक्त युवकों को बुलाकर हत्या करा दिया।

वरीय अधिकारी ही बता सकते है: सिकिदिरी थाना प्रभारी

सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। बोले इसपर वरीय पदाधिकारी ही कुछ बता सकते है। इधर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अनिल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक के परिजन को मिले 10 लाख का मुआवजा

जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व आजसू नेता संजय सिद्धार्थ ने सभी आरोपितों को अविलंब सजा देने व मृतक के स्वजन को दस लाख रूपया मुआवजा देने की मांग की।  

19 मार्च को कोराम्बे बाजार से शाम में लौटा, फिर घर से निकला, हो गया गायब

19 मार्च को अनिल प्रजापति अपने कुछ दोस्तों के साथ साप्ताहिकी कोरांगे बुध बाजार गया हुआ था। वह बाल कटिंग कराने लगा। घर वापस आने में उसे शाम हो गया। इसी बीच उसे संगीता देवी ने फोन करके अनिल को घर से बाहर बुलाया। पहले से घात लगाए उक्त युवकों ने अनिल को पकड़ा व गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे नाला में दफन कर दिया। अनिल के सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया। शव को नाला में गाड़ने के बाद उसपर पत्थर रख दिया। हत्या के समय संगीता भी मौके पर खड़ी थी।

विधवा के घर आवारा युवकों के आने जाने का करता था विरोध, महिला ने करा दिया हत्या

हत्याकांड के चारों आरोपितों से एक तो आदतन अपराधी है वही तीनों आदतन गंजेड़ी है। हमेशा गांजे के नशे में रहते थे। चारों का संगीता के घर लगातार आना जाना था। चूंकी बगल में ही अनिल का भी घर था इसलिए वह ऐसे आवारा लड़कों के संगीता के घर आने का विरोध करता था। होली के दिन भी इसने विरोध किया था। अनिल का मानना था कि आवारा व नशेड़ी युवकों के आनेजाने से लगातार आसपास का माहौल खराब हो रहा है। संगीता को लगा अनिल को रास्ते से हटा देने पर कोई टोकने वाला नही होगा। बस उसने चारों युवकों के साथ मिलकर अनिल की हत्या का प्लान बना लिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم