![]() |
angara(ranchi) शनिवार को विश्व महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसका उदघाटन कालेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने किया। संस्थान के सभी महिला कर्मी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महेंदी व रंगोली प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत किया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि महिला का सम्मान नही हम अपने जननी का सम्मान कर रहे है। महिला ही जीवन का आरंभ है। अब समय आ गया है महिलाओं को राजनैतिक अधिकार मिलना चाहिए। पंचायतों में महिलाओं को तो अधिकार मिला लेकिन यह अधिकार अधूरा है। आगामी लोस-विस के परिसीमन में महिलाओं को चक्रानुक्रम आरक्षण मिले। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.