silli(ranchi) सिल्ली प्रखण्ड के पिस्का सरना स्थल मैदान में सिल्ली सरना समिति की ओर से रविवार को पाहन सह ग्राम प्रधान का एक दिवसीय महासम्मेलन आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अजय तिर्की समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिल्ली सरना समिति के मुख्य संरक्षक अनिल कुमार मांझी ने की। वहीं मंच का संचालन समिति के सचिव गोंदुरा उरांव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अजय तिर्की ने कहा कि आधुनिकता युग में हम अपने पूर्वजों द्वारा बनाई गई संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, जिसे बचाने की जरूरत है। अपनी परंपरा को एकजुट होकर बचाए रखना हमारी जरूरत है। इसके बगैर देश में हमारी पहचान ही नहीं है। हमारी अस्मिता भी खतरे में है। सिर्फ यह कहने मात्र से की आदिवासी देश के पहले मूल निवासी हैं । इसे बचाए रखने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा।
सिल्ली बुंडू रोड से पिस्का रोड प्रेम वाटिका तक निकाला पाहन व ग्रामप्रधान शोभा यात्रा
कार्यक्रम पूर्व सिल्ली बुंडू रोड से पिस्का रोड प्रेम वाटिका तक पहान सह प्रधान शोभा यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर की गई, जहां विभिन्न गांवों से आए पाहनो को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजय लोहरा, त्रिदेव मांझी, भरत मुंडा, मोतीलाल बेदिया, धनेश्वर बेदिया,कमल नाथ मांझी, विक्रम सिंह मुंडा, फलारी मुंडा दुर्गा चरण माझी, हजारी मुंडा, वासुदेव करमाली, शंकर उरांव, विमल उरांव, ललीन मुंडा, नितिन सिंह मुंडा, शेखर करमाली, बदल करमाली, मंगरा पाहन, सोम उरांव, रामशय उरांव, रघुनाथ मांझी, आनंद माझी समेत काफी संख्या में सरना समिति सिल्ली के सदस्य गण उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.