 |
सिरका पंचायत में गंभीर पेयजल संकट |
angara(ranchi) गरमी शुरू होते ही सिरका पंचायत के आधा दर्जन गांवों में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न गया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को सिरका मुखिया रौशन लाल मुंडा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रांची पूर्वी के कार्यपालक अभियंता से मिला। मुखिया ने विभाग से पंचायत में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। मुखिया ने बताया पंचायत कि पंचायत के सिरका, सुनुवा बेड़ा, सिमरबेडा, लोहरा टोला, महली टोला, सलया टुंगरी, मुंडा टोली, ढवठा टुंगरी, जिनगा टोली, चट्टान टोली में पेयजल की गंभीर समस्या है। इन टोलों में जल नल मिशन के तहत पाइप भी नहीं बिछाए गए है, केवल कागजी खानापूर्ति की गई है। गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसके लिए विभाग इन चिन्हित टोलों में मॉडल दो (सोलर जलमीनार) लगाए। मुखिया ने बताया कि कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में कहा कि सर्वें के अनुरूप पेयजल के लिए पाइप बिछाया गया है, तत्काल इस समस्या का समाधान सम्भव नहीं है। मुखिया रौशन मुंडा व ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बाध्य होकर ग्रामीण आंदोलन करेंगे। मौके पर ग्राम प्रधान बाबूलाल मुंडा, रामजीत नायक, किशुन महतो, विजय चौधरी, सोमरा मुंडा, सोहन महतो, जलेश महतो, जितेंद्र महतो, बालेश चौधरी, कृष्ण महतो, सकल मुंडा, रंथु मुंडा, सेवाराम महतो, भोला नायक ,श्याम महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.