 |
मृतका केसिया देवी |
silli(ranchi) सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र के मुख्य कोच सह अंतराष्ट्रीय कोच प्रकाश राम के माता केसिया देवी का सिल्ली आर्चरी केंद्र के छात्रावास में सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर, फैल गई। वो 75 वर्ष की थी एवं पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव यूपी बलिया के नहिलापार में किया जाएगा।
उनके निधन पर आर्चरी सेंटर के संरक्षक पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, अध्यक्ष नेहा महतो आदि ने शोक व्यक्त किया है। केसिया देवी के शव को अंतिम दर्शन के लिए आर्चरी मैदान में रखा गया। जहां गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, ब्रजेश प्रसाद, आजसू प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली, भरत देव साय, शशि सोनार, बिकास महतो, नंद किशोर महतो, मनोज कोइरी, प्रकाश मंडल, आर्चरी कोच शिशिर महतो समेत काफी संख्या में आर्चरी प्रशिक्षुओं ने दिवंगत के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.