GA4-314340326 महावीर जयंती पर गिरिडीह में निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

महावीर जयंती पर गिरिडीह में निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को स्थापित कर नगर भ्रमण कराया गया।

Amit Sahay / Giridih :  अहिंसा, त्याग और करुणा का संदेश देनेवाले 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की गुरुवार को 2624वीं जयंती दुनियाभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। गिरिडीह और सरिया में जैन समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। “जिओ और जीने दो” के जयकारे लगाते सैकड़ों जैन समाज की महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। सरिया में स्टेशन रोड से निकली शोभायात्रा में भगवान महावीर की मूर्तियां और चित्र दो सुसज्जित वाहनों में रखकर नगर भ्रमण कराया गया। रथों में विराजमान भगवान की मूर्ति को फूलों, रंग-बिरंगे कपड़ों और झूमरों से सजाया गया था। बच्चों की टोली हाथों में महावीर स्वामी के संदेश लिखी तख्तियां लेकर उत्साहपूर्वक नारे लगाती हुई चल रही थी। 

भगवान महावीर की मूर्ति को नगर भ्रमण कराया  

गिरिडीह के बड़ा चौक से निकली शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। महिलाएं पारंपरिक वेश-भूषा में बैंड-बाजों की धुन पर झूमती रहीं, जबकि युवकों की टोली रथ के साथ प्रहरी के रूप में आगे चल रही थी, तो पुरुषों की टोली जयकारों के साथ आगे बढ़ती रही। भगवान महावीर का घोड़े पर सुसज्जित रथ, जिसमें अष्टधातु की मूर्ति को नगर भ्रमण कराया गया। शहर की गलियों से गुजरते हुए शोभायात्रा ने मानो पूरे गिरिडीह को भक्ति के रंग में रंग दिया। मंदिर से निकलते ही रथ की आरती की गई और भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दो घोड़ों पर सवार युवक शोभायात्रा की प्रहरी स्वरूप में नेतृत्व करते नजर आए। 

शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोग।

मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना 

शोभायात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन हुआ और देर शाम तक आरती व अन्य धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।”शोभायात्रा में अशोक जैन, अंकित जैन, अजय जैन, पद्म जैन, विजय सेठी, अमित जैन, राजन जैन, अविनाश सेठी, सार्थक जैन और विनीता जैन समेत वही सरिया जैन समाज की अगुवाई में निकली इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से राजेश जैन, डिंपल जैन, संदीप जैन, विक्की जैन, अजित जैन, मोना जैन और संतोष जैन समेत जैन समाज के अनेक गणमान्य श्रद्धालु शामिल हुए।


A grand procession was taken out in Giridih on Mahavir Jayanti, hundreds of people participated

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم