Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर तथा पशु विकृति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मधुरेंदु कुमार गुप्त को पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहां के अधिष्ठाता डॉ सुशील प्रसाद का 21 अप्रैल को असामयिक निधन हो गया था। लोकप्रिय शिक्षक और शोध वैज्ञानिक के रूप में प्रतिष्ठित डॉ गुप्त पिछले कई वर्षों से बीएयू के निदेशक आवासीय शिक्षा सह अधिष्ठाता स्नातकोत्तर संकाय का भी अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे हैं। साथ ही पशुचिकित्सा महाविद्यालय के कई विभागों के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार उनके पास है।
डॉ. सुशील प्रसाद के निधन पर शोक सभा
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद के असामयिक निधन पर रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में एक शोक सभा हुई जिसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कुलपति डॉ एससी दुबे सहित विभिन्न वक्ताओं ने डॉ सुशील प्रसाद के मानवीय गुणों तथा एक व्यवहारकुशल शिक्षक, समर्पित वैज्ञानिक एवं प्रशासक के रूप में उनके योगदान को याद किया। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत प्राणी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
BAU: Dr. MK Gupta became the Dean of Veterinary Faculty
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.