GA4-314340326 बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडेमी का स्थापना दिवस मना

बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडेमी का स्थापना दिवस मना

स्थापना दिवस का केक काटते सुदेश महतो व अन्य।
Silli (Ranchi) : सिल्ली स्टेडियम में रविवार शाम को सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी और बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एकेडमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कई वर्षों पूर्व उन्होंने प्रयास किया था कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ीयों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सके। तीरंदाजी केंद्र के खिलाड़ियों और कोच की कड़ी मेहनत से आज खेल के क्षेत्र में परचम लहराते हुए एकाडमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ, खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में अपना करियर भी बनाने में सफल हो रहे हैं। कार्यक्रम से पूर्व अकादमी की स्थापना दिवस को लेकर सुदेश कुमार महतो और अतिथियों ने केक काटा। अकादमी के स्थापना काल से जिन सदस्यों का सहयोग रहा, उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया गया। अकादमी के शुरुआती पल को वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी,  प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, ब्रजेश प्रसाद, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, सिंटू, राजेश कुमार, वाहिद अली, माधव कुमार, मो. वशीर, समीर सिंह आदि उपस्थित थे।


Birsa Munda Archery Academy's foundation day celebrated

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم