कार्यक्रम में पारसनाथ भोगता और जैलेंद्र कुमार।
Angara (Ranchi) : अनगड़ा प्रखंड के नगड़ाबेड़ा शिव मंडा पूजा के जागरण में शुक्रवार पूरे रात सनत महतो (पूर्वी सिंहभूम) छऊ नृत्य मंडली व बाघंबर सिंह मुंडा (पुरुलिया) छऊ नृत्य मंडली के बीच मुकाबला चला। सुबह में फूलखुंदी हुई। इसमें 40 शिवभक्त भोक्ताओं ने दहकते अंगारे पर चलकर अपनी शिवभक्ति का परिचय दिया। ज्ञात हो कि नगड़ाबेड़ा से ही अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में शिव मंडा पूजा का शुभारंभ होता है। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार व बीओसीडब्ल्यू मेंबर पारसनाथ भोगता थे। अतिथि के रूप में नंदलाल राम, महावीर भोगता, मुखिया राजेंद्र बेदिया, पंसस बिनोद रजवार आदि उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष चमरू बेदिया, सचिव दूतिलाल बेदिया, कोषाध्यक्ष रतन बेदिया, मुख्य संरक्षक मुखिया राजेंद्र बेदिया, संरक्षक समलू बेदिया, मोहरा बेदिया, जितवा बेदिया, सोमनाथ बेदिया, अजय भारती, महादेव बेदिया, धनेश्वर बेदिया, राजकिशोर बेदिया, अशोक बेदिया, अमित बेदिया का योगदान रहा।
Chhau dance competition continued throughout the night at Nagdabeda Shiv Manda Puja
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.