GA4-314340326 मुख्यमंत्री पहुंचे बादल पत्रलेख घर पिता के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री पहुंचे बादल पत्रलेख घर पिता के निधन पर जताया शोक

हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन।
Deoghar : पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख के पिता हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह में बादल पत्रलेख के पैतृक गांव कुशमाहा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू और देवघर विधायक सुरेश पासवान भी थी। मुख्यमंत्री ने स्व. पत्रलेख के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुत्र बादल पत्रलेख, विक्रम पत्रलेख, हरिशंकर पत्रलेख की पत्नी से मिलकर कहा कि दुख की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ खड़े हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री विशेष विमान से रांची से देवघर पहुंचे और परिसदन में अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की। वहां से सड़क मार्ग के जरिए बादल पत्रलेख के गांव सारवां के कुशमाहा पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मिलकर मुख्यमंत्री सीधे सारवां  स्टेडियम पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए भोगनाडीह  रवाना हो गए। भोगनाडीह में मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

बादल पत्रलेख के परिजनों को सांत्वना देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।




Chief Minister reached Badal Patralekha's house and expressed condolences on the death of his father

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم