angara(ranchi) गोंदलीपोखर में रविवार को शस्त्र चालन सह झांकी प्रतियोगिता में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महावीर मंडल गोंदलीपोखर द्वारा आयोजित झंडा मिलन में 25 गांवों का झंडा मिलन हुआ। रामायण पर आधारित झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों की उपस्थिति रही। इस बार जुलूस, शोभायात्रा व झांकी में महिलाओं की काफी भागीदारी रही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, बीडीओ जयपाल सोय, शिक्षाविद डॉ अमर कुमार चौधरी, संजय मुंडा, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह थे। अतिथि के रूप में मुखिया सरिता तिर्की, डॉ रिझु नायक, मुखिया रौशनलाल मुंडा, बेनीलाल महतो, मुखिया दुर्गा पाहन, कांग्रेस नेता राजेन्द्र मुंडा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी थे।
अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में लुपुंग जारा व झांकी की विजेता बनी हेसल
 |
उमड़ी भीड़ |
अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लुपुंग जारा, दूसरे स्थान पर लुपुंग व तीसरे स्थान पर हेसल की टीम रही। झांकी में प्रथम स्थान हेसल, दूसरा स्थान बेड़वारी व तीसरा स्थान पर झटनीट़ुंगरी की टीम रही। सभी विजेताओं को नकद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महावीर मंडल गोंदलीपोखर के अध्यक्ष ज्योतिष महतो, सचिव वीरेन्द्र सिंह भोगता, रामनाथ महतो, शिवशंकर केशरी, नीलकंठ चौधरी, सचिन केशरी, हिमांशु चौधरी, कामेश्वर चौधरी, सुरज गुप्ता, अरूण महतो, विक्की सोनी, रामेश्वर महतो, राजीव कुमार महतो आदि का योगदान रहा।
रामभक्तों के लिए अंजुमन इस्लामिया अनगड़ा ने लगाया सेवा शिविर
झारखंड रत्न मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में अंजुमन इस्लामिया अनगड़ा के द्वारा गोंदलीपोखर में शोभायात्रा में आनेवाले रामभक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। इसमें पेयजल के लिए ढंडा पानी, शर्बत, चना, गुड़, फ्रूटी आदि की व्यवस्था की गई थी। मुस्तफा अंसारी ने बताया कि पिछले कई सालों से रामभक्तों के लिए लगातार सेवा शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के माध्यम से रामभक्तों का सेवा करने का हमें अवसर मिलता है। यह देश हम सभी का है। इसलिए सभी धर्मो के पर्व त्योहार को मिलजुलकर मनाना है और देश को एकता का संदेश देना है। सेवा शिविर में अब्दुल इमाम अंसारी, डा. गुलजार, इब्राहिम अंसारी, समाजसेवी शिवशंकर केसरी, प्रकाश महतो, अजय सोनी, मुस्लिम फैजी आदि का योगदान रहा।
विवाद के बीच सालहन की टीम बैंरग लौटी
गोंदलीपोखर में पंजीयन विवाद को लेकर सालहन की टीम अखाड़ा छोड़कर बगैर प्रदर्शन किए वापस लौट गई। कई लोगों ने सालहन की टीम को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नही माने। बाद में शाम में सालहन के नाम पर कुछ स्थानीय लोगों ने खेल दिखाया। सालहन के बसंत चौधरी ने बताया कि अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिकता व झांकी के लिए सालहन की टीम ने अपना दूसरे नंबर पर पंजीयन कराया था। लेकिन आयोजकों ने सालहन की टीम को चौथे क्रम में समय दिया। इसी से विवाद हुआ। जबकी आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्योतिष महतो ने बताया कि पहले नंबर पर चिलदाग की टीम थी। चिलदाग की टीम ने एक साथ तीन नामों चिलदाग, चिलदाग सोसो व सीमरटोला के नाम पर अपना पंजीयन कराया था। इसके बाद सालहन को स्थान दिया गया। लेकिन गलतफहमी के कारण विवाद हो गया। शाम में सभी कुछ ठीक कर लिया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.