angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को डालसा ने डोर-टू-डोर जागरूकता कानूनी अभियान चलाया। इसमें 10 मई को रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गयी। अभियान के तहत पंपलेट बांटकर व ग्रामीणों को जागरूकता अभियान के तहत बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट, नशा उन्मूलन, बाल विवाह अधिनियम-2006 कानून, मोटर वाहन दुर्घटना में प्राप्त होनेवाले मुआवजा की जानकारी दी गई। मुआवजा के लिए पीड़ित डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते है। केस लड़ने के लिए डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी दिया जाता है। दहेज प्रथा कानून-1961 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अन्य कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए डालसा की भूमिका के बारे में बताया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, शीला देवी, मीना कुमारी श्रीवास्तव, राजा वर्मा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.