 |
झूलन करते भोक्तागण |
angara(ranchi) ईद पाहन टोली में शुक्रवार की सुबह में फूलखूंदी व झूलन के साथ पांच दिवसीय शिव मंडा पूजा संपन्न हुआ। रात्रिजागरण में बिजांग व भुरकुंडा की छउ नृत्य टीम के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। शिव की आराधना में 55 भोक्ता व 55 सोक्ताइन शामिल हुए। सुबह में हुई फुलखूंदी में भोक्ताओं ने दहकते अंगारे पर चलकर अपनी शिवभक्ति का परिचय दिया। अतिथि के रूप में बीओसीडब्लू मेंबर पारसनाथ भोगता, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, उपमुखिया मनी मुंडा, भाजपा नेता नंदलाल राम, सिकंदर रजवार थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रवण कुमार मुंडा, सचिव रमण मुंडा, कोषाध्यक्ष किशोर मुंडा, चिंता साहू, लालचंद बेदिया, भागीरथ गंझू, शिवधर रजवार, महावीर भोगता, प्रकाश यादव, फारूक खान लक्ष्मण प्रसाद सैनी, बलराम साहू, जगदीश मुंडा, रमेश पाहन, मनमोहन भोगता आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.