![]() |
चुनाव संपन्न होने के बाद एकता प्रदर्शित करते स्वास्थ्य कर्मचारी। |
Deoghar : झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सारठ प्रखंड कमेटी की आमसभा मंगलवार को सीएचसी सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता नूतन कुमारी और संचालन राज तिवारी ने किया। मौके पर संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा, राज्य उप संयोजिका निरुलता बेसरा, स्वागत मंत्री मुन्ना राय, प्रमंडलीय संयोजक आशिफ हुसैन, स्वागत कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, बबीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शर्मिला कुमारी और किरण कुमारी की देखरेख में प्रखंड कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ, जिसमें डॉली दास प्रखंड अध्यक्ष, नूतन कुमारी और मीरा रानी उपाध्यक्ष, मंजू कुमारी मंत्री, मीरा कुमारी, गायत्री कुमारी संयुक्त मंत्री, हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष, राज तिवारी जिला प्रतिनिधि, सलोमी किस्कू संघर्ष मंत्री और बुद्धिनाथ झा, अनिकेत तिवारी, मुकेश कुमार, बुलबुल भारती, प्रतिमा सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। मौैके पर सरोज सिंह, राम विलास सिंह, नारायण पांडेय, संजय कुमार दिवाकर, नरेश प्रसाद वर्मा, प्रमोद कुमार, ज्योत्सना देवी, कनक माला, कुमारी रिंकू सिन्हा, प्रियंका कुमारी, कुमारी मधु सिन्हा, मंजू कुमारी, पूनम देवी, रेखा कुमारी राजीव तिवारी, निरंजन प्रसाद राय, सागरिका तिवारी आदि मौजूद थी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.