![]() |
बैठक में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी। |
Deoghar : झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के करौं प्रखंड कमेटी का आम सभा सह चुनाव मिथिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से संजू कुमारी को करौं प्रखंड का अध्यक्ष, पवन झा और स्वाति मिंज को उपाध्यक्ष, शैलेश सिंह मंत्री, सूर्यकांत पांडेय और अमित कुमार को संयुक्त मंत्री, पवन सिन्हा को कोषाध्यक्ष, रॉबट मुर्मू को जिला प्रतिनिधि, रुबी कुमारी, नीलम कुमारी को संघर्ष मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य में प्रीति किरण, नीलम कुमारी, धर्मशीला कुमारी, आतिया परवीन, प्रदीप टुडू को शामिल किया गया है। संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा, स्वागत मंत्री मुन्ना राय, प्रमंडलीय संयोजक अशिफ हुसैन, प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष मनीष सिंह, पूनम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, उषा कुमारी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।
Election of Jan Swasthya Karamchari Sangh Karoon Block concluded, Sanju became president
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.