![]() |
तिसरी प्रखंड-अंचल कार्यालय के मेन गेट पर धरने पर बैठे किजपा के कार्यकर्ता। |
14 महीनों से हैं आंदोलरत, कई बार सड़क जाम व धरना दे चुके हैं
हालांकि यह कोई नई बात नहीं है, इससे पूर्व भी किजपा के कार्यकर्ता तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष 16 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरने पर थे। जहां पदाधिकारियों के उदासीन रवैये को देखते हुए अंत में उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तालाबंदी कर दी थी। जिसके कुछ समय बाद पुनः तिसरी - गिरिडीह मुख्य मार्ग को एफसीआई गोदाम के पास जाम कर किया गया था। हालांकि तब तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार द्वारा समझाने पर सड़क जाम हटा दिया गया। पर कोई सुनवाई नहीं होने पर बीते 20 मार्च को तिसरी - गिरिडीह मुख्य मार्ग को फिर से जाम किया था। हालांकि लगभग 6 घंटे तक जाम करने के बाद पुलिस ने जाम हटवाया था। फिर भी प्रतिलिपि नहीं मिलने पर पुनः तिसरी चौक पर लगभग 6 घंटे तक सड़क जाम किया गया जिसके बाद स्वतः प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तालाबंदी कर दी थी। इस मामले में अंचल के सीआई सुधाकर शर्मा के लिखित शिकायत पर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुनः किजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष लगभग 4 घंटे तक धरना दिया था। वहीं इस बार आर - पार की लड़ाई की बात कहकर एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वहीं इस बाबत तिसरी सीओ से पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
Giridih: KJP begins indefinite dharna for certified copy of Register-2
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.