![]() |
angara(ranchi) राजाडेरा पंचायत के शासनबेड़ा में मंगलवार को द आर्ट ऑफ लिविंग बाल विद्या केंद्र का उदघाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुणा दीक्षित बिरथरे(आईपीएस अनूप बिरथरे की पत्नी) ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएन सिंह, आशीष शीतल मुंडा, प्रदीप पोद्दार, बॉबी सिंह, अनुरंजीता सिंह, अधिवक्ता आलोक सिंह, राजेश सिंह, फ़लिंदर महतो, राजाडेरा मुखिया सीमा देवी और दुतिलाल महतो के साथ पीएलवी मालती देवी उपस्थित थी। द आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान, बेंगलुरु और बाबू अभय सेवा संस्था, प्रभाव निकेतन, आविष्कार फाउंडेशन, आत्मसम्मान फाउंडेशन, सूर्या एजुकेशन वेलफेयर सोसाईटी साथ ही इंटीग्रेटेड सोशल रिफॉर्म डेवलपमेंट संस्थान के सौजन्य अनगड़ा प्रखंड के 11 पंचायतों में कुल 12 बाल विद्या केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। अन्य पंचायतों में इसका विस्तार किया जाएगा। संचालन आत्मसम्मान फाउंडेशन की अनुरणजीता सिंह के किया।
अनगड़ा व नामकुम प्रखंड में खोला गया 12 सेंटर
अनगड़ा प्रखंड के राजाडेरा पंचायत के शासनबेड़ा, बीसा का छोटकी गोडाग, गेतलसूद का जारा टोली, अनगड़ा का मसरीजारा व बैजनाथ टाटा, हेसल का मंझलाटोली, सिरका का रामदगा, मसनिया बोंगईबेड़ा का तिलैयाजारा, पैका का जरगा, टाटी पंचायत का अश्वाबेड़ा व नामकुम प्रखंड के लाली पंचायत का लाली गांव में केन्द्र खोला गया।
बच्चों का सर्वागीण विकास सेंटर का उददेश्य
बाक्स इन केन्द्रों के संचालन का मुख्य उद्देश्य यह ग्रामीण परिवेश के बच्चों के शिक्षा के स्तर को आज के परिपेक्ष में गुणवत्तापूर्ण मानकों का बनाना और बच्चों के संपूर्ण और सर्वांगीण विकास के विभिन्न आयामों को उच्च मापदंड का बनाने हेतु परिलक्षित करना। साथ ही बच्चों में शिष्टाचार और नैतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करना है। इस केंद्र को सार्वभौमिक संसाधन संपन्न केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेगी प्रतियोगी पुस्तकें
इन केन्द्रों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतू लाइब्रेरी सह रिसोर्स सेंटर बनाया जारगा। इस सेंटर में (देश का संविधान) और लोगों के मौलिक अधिकार की जानकारी वाली किताबों, (NCERT) की किताबें, (कानून) से संबंधित, (चुनाव आयोग) से संबंधित, (नगर पालिका) अधिनियम से संबंधित, (पेसा) अधिनियम, (वन अधिकार) अधिनियम, जनसंख्या से संबंधित, (झारखंड राज्य से संबंधित) सभी तरह की जानकारियां, (पर्यावरण कानूनों) से संबंधित, विभागों और पदाधिकारियों की जानकारियां, स्थानीय समाचार पत्रों, (डालसा और झालसा) के जानकारी, (महापुरुषों के जीवनी) और उनसे संबंधित किताबें (मोटिवेशनल कहानी) से संबंधित, (विधायिका और कार्यपालिका) से संबंधित कानूनी किताबें, सूचना का अधिकार आदि किताबें।
परिवार व समाज की उन्नति के लिए जरूरी है शिक्षा का उचित प्रबंधन: अरूणा दीक्षित बिरथरे
अरुणा दीक्षित बिरथरे कहा कि समाज और परिवार की उन्नति करना है, तो शिक्षा के प्रत्येक प्रकल्पों पर उचित मापदंड के साथ प्रबंधन और समसामयिक विकास के सभी पैमानों के उत्कृष्टता और जिम्मेदारी के साथ कार्यन्वित करने की आवश्यकता है। बच्चे देश का भविष्य है और इस भविष्य के आधार को सशक्त और मजबूत बनाना हम सभी जागरूक नागरिक का परम कर्तव्य है।
बच्चों का होगा फिक्सड डिपोजिट, स्कूटी बैंक का स्थापना
भविष्य में इन केन्द्रों में ज्ञान प्राप्त करने वाले बच्चों को फिक्स्ड डिपॉजिट दिया जाएगा। जो उनके वयस्क होने पर जब उनको उच्चतर शिक्षा हेतु धन की कमी को दूर करने हेतु दिया जाएगा। बच्चों के शारीरिक विकास की लिए साइकिल बैंक और खेल सामग्री बैंक की स्थापना किया जाएगा। बच्चों में विनियम के क्षमता वा बाजार में मोलभाव के गुणों को अपवर्धन करने हेतु सिखाया जाएगा। केंद्र के माध्यम से महिलाओं के लिए स्कूटी बैंक का स्थापना किया जाएगा। विभिन्न तरह के पकवानों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिलाई-कढ़ाई में पारंगगत हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। वनोपज संग्रहण केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.